कोरोना वायरस से बचने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत करना बहुत जरूरी है। कोरोना काल में इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए बहुत से तरीकों को अपनाया जा रहा है। आज हम आपको कोरोना से बचाव करने का बहुत ही आसान उपाय बताने जा रहे हैं।
कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले देश-दुनिया में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले चार लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं। प्रतिदिन भारत में हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं।
कोरोना वायरस से बचे रहने के लिए जरूरी है कि खान-पान का ध्यान रखा जाए और ऐसी चीजों का अधिक से अधिक सेवन किया जाए, जिससे इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है।
पंचामृत से बढ़ेगी इम्यूनिटी
भगवान की पूजा के बाद पंचामृत का सेवन किया जाता है। इसके नित्य सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है। पंचामृत को पांच पवित्र चीजों से मिलाकर बनाया जाता है।
पंचामृत में इस्तेमाल होने वाली चीजें
दूध
दही
घी
चीनी
शहद
तुलसी के पत्ते
कैसे बनाएं पंचामृत
आप बहुत ही आसानी से पंचामृत बना सकते हैं। दूध,दही,घी, चीनी और शहद को मिलाकर पंचामृत को बनाया जाता है। इनके मिश्रण के बाद इसमें तुलसी के पत्ते मिला लें।
अगली स्लाा में जानिए पंचामृत का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व...
पंचामृत का धार्मिक महत्व
सकारात्मक ऊर्जा का संचार
भगवान की पूजा में इस्तेमाल होने वाले पंचामृत का बहुत अधिक धार्मिक महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसका सेवन करने से व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
सुख- शांति और समृद्धि की प्राप्ति
पवित्र धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इसका सेवन करने से व्यक्ति को जीवन में सुख- शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान को भोग लगाए हुए पंचामृत का सेवन करने से मनुष्य को जन्म- मरण के बंधन से मुक्ति मिलती है।
इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
पंचामृत का सेवन करना शरीर के लिए लाभदायक होता है। कई विशेषज्ञों के अनुसार रोज पंचामृत का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है। इसके साथ ही इसका सेवन करने से चेहरे की रंगत भी निखरती है।
कई रोगों से रखें दूर
रोज पंचामृत का सेवन करने से कई रोगों से छुटकारा मिलता है। इसमें तुलसी के पत्तों का भी इस्तेमाल किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं।

No comments:
Post a Comment