मुलेठी के फायदे:
मुलेठी पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में भी बहुत ज्यादा राहत मिलती है। पीरियड्स के दौरान अगर आपको ब्लड फ्लो ज्यादा हो रहा है तो भी आप पानी में 2 टी स्पून मुलेठी पाउडर, 4 ग्राम मिश्री मिलाकर पी सकती हैं।
मुलेठी स्किन व बालों की समस्या के लिए भी बेहद अच्छा है। आप सभी को बालों और स्किन के लिए इसे इस्तेमाल करने के लिए मुलेठी व आंवले का चूर्ण बनाकर पानी के साथ पीना होगा।
मुलेठी शरीर से थकावट को भी दूर करती है। इसके लिए 2 ग्राम मुलेठी पाउडर को 1 टी स्पून घी व 1 टी स्पून शहद के साथ गर्म दूध में मिक्स कर पिएं।
अगर आपको अल्सर की समस्या है तो आप नियमित रूप से 1 गिलास दूध के साथ 1 टी स्पून मुलेठी पाउडर लेकर दिन में 2 या 3 बार पी सकते हैं।

No comments:
Post a Comment